Advertisment
देश

जया किशाेरी करने लगी हैं मॉडलिंग! तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कथावाचक जया किशोरी लाखों के बैग वाले मामलें के बाद एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई है. गौ सेवा और कथा के जरिए सुर्खियों में रहने वाली जया किशोरी की मॉडलिंग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है. वायरल तस्वीर में जया आउटफिट कपड़ो में किसी मॉडल की तरह पोज देते नजर आ रही है.

बीतें दिनों जया किशोरी अपने हाथों में Christian DIOR का बैग लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी. इसके बाद उनकी बैग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. लोगों ने उन पर आरोप लगाया था कि जिस ब्रांड का बैग लेकर वो चल रही है असल में इस बैग को बनाने के लिए गाय की खाल का इस्तेमाल किया जाता है.

इसे भी पढ़ें:  नागपुर हिंसा पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ गुस्से को भड़काया’

अब फिर एक बार जया किशोरी की बताकर एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो मॉडलिंग वाले कपड़े पहने किसी मॉडल की तरह ही पोज दे रही हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर कई सारी पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर कथावाचक जया किशोरी लाल रंग की ड्रेस में मॉडलिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं. पहले गाय की चमड़ी का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का पर्स इस्तेमाल करना और उसके बाद मॉडलिंग वाले कॉस्ट्यूम में नजर आने से उनके चाहने वाले आहत हुए है. सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर को लेकर साजिश बताते हुए समर्थन कर बदनाम करने की बात कह रहे है तो वहीं कुछ लोग जया किशोरी का विरोध कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  बॉर्डर पर ट्रैक्टर और बुलडोजर लेकर पहुंचे किसान, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 5km लंबा जाम

एआई जनरेटेड तस्वीर होने का दावा

बता दें कि इस तस्वीर को जया किशोरी के किसी भी ऑफिशियल अकाउंट से शेयर नहीं किया गया है और न ही मामले को लेकर कोई सफाई दी गई है, जिससे यह दावा किया जा रहा है कि तस्वीर एआई जनरेटेड है. इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स के फैक्ट चेक से भी ये पता लगा है कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे एआई से विवाद पैदा करने के लिए जनरेट कर ऐसा बनाया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles