Advertisment
छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर पर जशपुर पुलिस का एक्शन: मकान, कार, मोटरसाइकिलों समेत 50.64 लाख की संपत्ति फ्रीज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशुपर। छत्तीसगढ़ के जशुपर जिले की पुलिस लगातार नशे के कारोबारों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है। इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने तस्कर रोहित यादव की लगभग 50 लाख 64 हजार 653 रुपए मूल्य की संपत्ति को SAFEMA कोर्ट के आदेश पर उनकी संपति को फ्रीज किया गया। फ्रीज की गई संपत्तियों में आरोपी का मकान, चार मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और एक स्विफ्ट कार शामिल हैं। यह कार्रवाई सक्षम अधिकारी और प्रशासक कोर्ट, मुंबई के आदेश पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित यादव कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम जामझोर का रहने वाला है। वह लम्बे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय रहा है। वर्ष 2013, 2017, 2021 और 2023 में विभिन्न मामलों में उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। इसके पास से अलग अलग-घटना में 139 क्विंटल गांजा जब्त किया गया था। पुलिस कने बताया कि, आरोपी बार-बार गिरफ्तार होने के बावजूद तस्करी करना नहीं छोड़ रहा है।और इसे अपना स्थायी व्यवसाय बना लिया। तस्करी से कमाई गई अवैध रूपए से उसने कई वाहन और मकान खरीदे, जबकि उसकी वैध आमदनी खेती-किसानी तक ही सीमित थी।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बस ने बाइक सवरों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत

कोर्ट में पेश नहीं होने पर संपत्ति फ्रीज करने का दिया आदेश
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल ने आरोपी की संपत्ति, बैंक खातों और आय के स्रोतों की विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि, आरोपी ने गांजा तस्करी से अवैध रूप से 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद एसडीओपी की तैयार रिपोर्ट SAFEMA कोर्ट को मुंबई को भेजी गई। कोर्ट ने आरोपी को दो बार अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने NDPS Act 1985 की धारा 68(F)(1) के तहत उसकी संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा : अदानी का हुआ लैंको पॉवर प्लांट, CCI ने 100% अधिग्रहण को दी मंजूरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles