Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : शीतलहर के मद्देनज़र स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा / जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह नया टाइम-टेबल 11 दिसंबर 2025 से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

कलेक्टर ने कहा कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव की आशंका रहती है, इसलिए छात्रहित में समय परिवर्तन किया गया है। आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य निजी विद्यालयों** पर लागू होगा।

दो पाली (Double Shift) में संचालित स्कूल

1️⃣ प्रथम पाली

सोमवार से शुक्रवार: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, शनिवार: दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक

इसे भी पढ़ें:  BREAKING छत्तीसगढ़ में जिंदा जल गए मां-बेटे

2️⃣ द्वितीय पाली

सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक. शनिवार: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

एक पाली (Single Shift) में संचालित स्कूल

सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक. शनिवार: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे

तकपरीक्षाएँ होंगी सामान्य समय पर

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि स्कूल टाइमिंग में बदलाव के बावजूद परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles