Advertisment
छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

जगदलपुर मेयर बोलीं-कांग्रेस में महिलाओं से छिछोरी हरकत: सफीरा साहू

कहा-मुझे जान का खतरा, इसलिए सुरक्षा ली;27 मार्च को बीजेपी में शामिल हुई थीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं जगदलपुर मेयर सफीरा साहू कांग्रेस पर जमकर बरसीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाएं सेफ नहीं हैं। पार्टी के पुरुष कार्यकर्ता महिलाओं के साथ छिछोरी हरकतें करते हैं। सफीरा साहू ने कहा कि पार्टी की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की जाती है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि संगठन छोड़ने के बाद मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है, इसलिए बीजेपी ने सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर दिया, साथ ही निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलीं- मेयर का बयान गलत

इसे भी पढ़ें:  शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने की डीए में 4% बढ़ोत्तरी की घोषणा, कर्मचारी संगठन ने किया स्वागत

इधर, जगदलपुर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि सफीरा साहू ने जो बयान दिया है, वह गलत है। पार्टी में महिलाओं का सम्मान होता है। प्रताड़ना जैसी कोई बात नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष हमेशा हमारा सम्मान करते हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles