Advertisment
Uncategorized

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का स्वास्थ्य हुआ खराब, देहरादून के अस्पताल में हुए भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देहरादून (उत्तराखंड): जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को श्वांस संबंधी दिक्कतों के चलते देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. मंगलवार की शाम उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके बाद उन्हें देहरादून लाया गया. उन्हें बल्लूपुर चौक के निकट स्थित सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है.

स्वामी रामभद्राचार्य देहरादून के अस्पताल में भर्ती: स्वामी रामभद्राचार्य को प्रयागराज से एयरलिफ्ट करके मंगलवार देर शाम देहरादून लाया गया. सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है. अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर कमल गर्ग के मुताबिक स्वामी रामभद्राचार्य को श्वांस संबंधी दिक्कत हुई थी. इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में एडमिट किया गया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  देश के पिता नहीं, देश के लाल होते हैं..: कंगना के इस बयान पर घमासान; कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

इसी साल फरवरी में भी हुई थी तबीयत खराब: गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में भी स्वामी रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक खराब हुई थी. तब भी उन्हें देहरादून के इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था. तब स्वामी रामभद्राचार्य को उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथा सुनाते वक्त सांस लेने में परेशानी हुई थी. जिसके चलते उस दौरान भी उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था.

पिछली बार भी देहरादून के इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे: पिछली बार जब स्वामी रामभद्राचार्य के सभी परीक्षण किए गए थे तो तब उनमें निमोनिया के लक्षण मिले थे. बहरहाल तब वो दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर गए थे. डॉक्टरों को उम्मीद है कि जल्द ही स्वामी रामभद्राचार्य स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे. पिछले बार जब वो सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए थे तो तब उत्तराखंड के सीएम धामी और स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उनका हालचाल लेने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें:  उज्जैन में बना विश्व रिकॉर्ड: 1500 कलाकारों ने एक साथ 10 मिनट तक बजाया डमरू, प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles