Advertisment
Uncategorized

देश के पिता नहीं, देश के लाल होते हैं..: कंगना के इस बयान पर घमासान; कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उनका बयान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के संदर्भ में आया है। कंगना ने शास्त्री की 120वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में कमतर बताते हुए कहा, “देश के पिता नहीं, देश के लाल होते हैं।” उनके इस बयान से महात्मा गांधी के समर्थकों में गुस्सा भड़क गया है। कंगना के इस विवादित बयान ने फिर से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर किए सवाल
कंगना के इस बयान पर कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर महात्मा गांधी का अपमान करने का आरोप लगाया। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “कंगना रनौत ने गांधी जयंती पर एक बेहूदा टिप्पणी की है। क्या प्रधानमंत्री मोदी इस नए ‘गोडसे भक्त’ को माफ करेंगे?” श्रीनेत ने यह भी कहा कि देश के सभी नेताओं, शहीदों और महात्मा गांधी को समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। महात्मा गांधी को मिले राष्ट्रपिता के दर्जा पर यह टिप्पणी काफी गंभीर मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कुएं से निकलने लगा पेट्रोल : लोगों ने बाल्टियों में भरकर निकाला, पेट्रोल पंप का टैंक फटने से रिसाव

कंगना ने बाद में विवादित बयान पर दी सफाई
कंगना ने अपने अगले पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने महात्मा गांधी की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मकसद महात्मा गांधी का अपमान करना नहीं था, बल्कि वे शास्त्री जी को सम्मान देना चाहती थीं। हालांकि, कंगना के बयान के बाद से बीजेपी के अंदर भी इसे लेकर मतभेद उभर आए हैं। कंगना अपने विवादित बयानों की वजह से कंगना बार-बार चर्चा में रहती हैं, और यह मामला भी अब गरमा गया है। बीजेपी नेता भी

इसे भी पढ़ें:  UGC-NET की परीक्षा हुई रद्द, गड़बड़ी के कारण की गई कैंसिल

बीजेपी ने कंगना के बयान से झाड़ा पल्ला
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने भी कंगना के इस बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा, “कंगना ने गांधी जी की 155वीं जयंती पर विवादित टिप्पणी की है। राजनीति एक गंभीर विषय है और ऐसे बयान पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।” कालिया ने कहा कि कंगना को राजनीति में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसके बाद से कंगना के पॉलिटिकल करियर को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि वह हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles