Advertisment
अन्य खबरें

मेट्रो में भारतीय लड़की ने की हद पार! अजीबोगरीब डांस देख भड़के लोग, बोले- ‘इसे तुरंत बाहर निकालो’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
आजकल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. नया और अनोखा कंटेंट बनाने की इस होड़ में कई बार वे सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो दूसरों के लिए बेहद असहज और परेशानी भरा हो जाता है. ऐसी ही एक घटना हाल ही में अमेरिका से सामने आई है, जहां एक भारतीय लड़की ने व्यस्त मेट्रो ट्रेन में हद पार करते हुए कुछ ऐसा किया कि उसका वीडियो वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इस भारतीय लड़की ने ट्रेन के बीच में खड़े होकर दिल खोलकर अजीबोगरीब अंदाज में डांस किया. इस दौरान उसने पूरे रास्ते को रोक दिया और दूसरे यात्री उसे असहज नजरों से देखते रहे. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजन्स ने उस पर जमकर निशाना साधा. कमेंट करते हुए कई लोगों ने लिखा- इसे तुरंत बाहर निकालो.
इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए @venom1s ने कैप्शन में लिखा है कि वह अमेरिका गई और तुरंत मेट्रो में मुजरा करने लगी. लोग उसकी वजह से असहज महसूस कर रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि एक भारतीय लड़की सबवे का पूरा गलियारा ब्लॉक कर ट्वर्किंग और बेतरतीब डांस करती दिख रही है, जबकि इस दौरान एक यात्री बाहर निकलने की कोशिश में जूझता हुआ दिख रहा है. इस दौरान बाकी लोग उसे अजीब नजरों से देखते हैं. लेकिन इस लड़की को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता. वो अपनी धुन में अजीब तरीके से डांस करना जारी रखती है. इस वीडियो को 3 लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि हजारों की संख्या में कमेंट्स आए हैं. लोग कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:  SDO ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, आंखों के सामने बचाने की लगाती रही गुहार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles