Advertisment
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में खुनी खेल : पत्रकार के माता-पिता और भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिलें से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां पत्रकार के माता-पिता और छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गावा चौकी क्षेत्र की है। जगन्नाथपुर में पत्रकार का परिवार रहता था। आज दोपहर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से पत्रकार के पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में पत्रकार की माता, पिता और छोटे भाई की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  समता एक्सप्रेस के A-1 में हुई बड़ी चोरी… यात्री ने RPF को बताया ट्रेन में हुई Robbery

बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर के डूबकापारा में जमीन को लेकर दो परिवार के बीच में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के कुछ लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की घटना शुरू हो गई। इस दौरान माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्रकार संतोष की माता पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। मृतकों में बसंती टोप्पो, माघे टोप्पो और बेटा नरेश टोप्पो शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़का युवक:दुर्ग में स्कूल जाकर BLO को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

वहीं, इस हत्याकांड के बाद सभी आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles