Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ शुरू, घर बैठे मिलेगा टोकन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसान आधार आधारित ओटीपी से पंजीकरण और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी

खरीफ के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि एप से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित होंगे। सीमांत किसानों (दो एकड़ या उससे कम भूमि) को अधिकतम एक, लघु (दो से 10 एकड़) को दो टोकन और दीर्घ (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ‘मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा…’ मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण, देखें VIDEO…

सुबह आठ से शाम पांच तक जारी होगा टोकन

जारी करने की समय सीमा रविवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तय की गई है। सात दिनों तक टोकन मान्य रहेगा। धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत भाग मोबाइल एप के माध्यम से टोकन के लिए आरक्षित है।

इसमें से 80 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत दीर्घ कृषकों के लिए आरक्षित है। 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर जारी किए जाएंगे, ताकि सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल सके।

 

इसे भी पढ़ें:  पिता ने धूप में घूमने से किया मना, नाराज छात्रा ने ब्लेड से काट लिया अपना गला, इलाज के दौरान हुई मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles