Advertisment
छत्तीसगढ़

मीना बाजार में हादसा: बाल-बाल बची महिला की जान, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार भाटापारा के स्थानीय मीना बाजार में लगे हवाई झूले में रविवार की शाम एक महिला की जान जोखिम में पड़ गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि, झूले में सुरक्षा के बुनियादी इंतज़ाम न होने और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के परिजन त्रिलोकी कुर्रे ने भाटापारा शहर थाना में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि, झूले के कर्मचारी अत्यधिक शराब के नशे में थे और इस दौरान झूले में ब्रेक ही नहीं लगाया गया। नतीजतन महिला करीब एक से डेढ़ घंटे तक झूले में फंसी रही और बाहर नहीं निकल पाई।

इसे भी पढ़ें:  1.65 करोड़ रुपये के गबन की आरोपी सहायक बैंक प्रबंधक अंकिता पर कसा शिकंजा, ACB ने किया गिरफ्तार

संचालकों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि, यह घटना मीना बाजार प्रबंधन और झूला संचालकों की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें घटना के बाद महिला के पिता ने मीना बाजार वालो पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए है।

परिजनों ने की परिजनों के खिलाफ कार्रवाई
परिजनों ने मांग की है कि, झूला संचालकों और मीना बाजार प्रबंधन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles