Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा में एक साथ 6 शवों का अंतिम संस्कार:कलमीडुग्गी में मातम, बच्चों के भी छलके आंसू; महाकुंभ जाते वक्त बस से टकराई थी बोलेरो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा के कलमीडुग्गु में एक साथ 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। सुबह कोरबा में जब एक साथ 9 शव पहुंचे तो अपनों को इस हालत में देख परिजन बिलख पड़े। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों के भी आंसू छलक आए।

महाकुंभ जाते वक्त सड़के हादसे में कोरबा के 10 लोगों की मौत हो गई थी। 2 दिन आद आज सुबह शवों को कोरबा लाया गया। कलमीडुग्गु गांव में एक साथ 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक शव का अंतिम संस्कार पहले ही प्रगतिनगर के नदियाखार में कर दिया गया। वहीं लोरमी में आज सुबह 2 और जांजगीर चांपा में 1 शव का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  आत्मसमर्पित नक्सलियों का भावनात्मक पत्र, साथियों से कहा, “फालतू मत मरो, मुख्यधारा में लौट आओ”

इससे पहले शव पहुंचने की सूचना पर कलमीडुग्गू पहुंचे छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कही।

बता दें कि UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात बस और बोलेरो की भीषण टक्कर में कोरबा जिले के 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। मरने वालों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं। ये सभी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  पापा ने कहा, बेटा तंबाकू मत खाना… बेटे ने कर लिया सुसाइड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles