Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बीच सड़क पर केक काटकर आतिशबाजी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात बीच सड़क पर आतिशबाजी और केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। अब पुलिस ने जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि, CSP ने ​​​पहले जयस्तंभ चौक पर केक काटने से मना किया, तो वहां से चले गए। इसके बाद सुंदर नगर चौक पर चले गए, जहां बीच सड़क पर आतिशबाजी कर केक काटा। जिनको गश्त पर निकले SSP ने पकड़ लिया।

आतिशबाजी से पब्लिक होती रही परेशान

सुंदर नगर रहवासियों ने बताया कि, 12 बजे रात को बर्थडे के दौरान जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। जिस कारण रात में लोग परेशान होते रहे। इसलिए डायल 112 को कॉल कर मामले की शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले एसएसपी पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर एयरपोर्ट हुआ शुरू, हवाई चप्पल पहनने वाले के हवाई सफर का प्रधानमंत्री का सपना हुआ पूरा

बीच सड़क काटा केक, हाईकोर्ट से सरकार को फटकार

बता दें कि, 2 सप्ताह रायपुर में मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर बीच सड़क केक काटने के केस में हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी।साथ ही 300 रुपए की चालानी कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई आम आदमी ऐसा करता तो उसे गुंडा-बदमाश बताकर जेल में डाल देते।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles