Advertisment
क्राइम

कर्नाटक में हैवानों की शर्मनाक करतूत, इजराइली पर्यटक समेत 2 के साथ गैंगरेप, 3 दाेस्तों को नहर में फेंका, 1 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कर्नाटक के हम्पी में शर्मनाक घटना सामने आई है. हम्पी जिले में अज्ञात लोगों ने इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और उनके 3 दोस्तों के साथ मारपीट कर नहर के पानी में फेंक दिया. जिसमें से एक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटना के बाद से ही गोतोखारों की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी थी. बदमाशों ने सनापुर झील के पास इस घटना को अंजाम दिया. कनार्टक पुलिस 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार, डकैती, हमला और हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, 40 पर FIR

कर्नाटक के हम्पी से देश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 3 दरिंदो ने एक इजराइली पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उनके साथ आए 3 दोस्तों को की पिटाई कर उन्हें तुंगभद्रा नहर के पानी में फेंक दिया, जिसमें एक की मौत हो गई. पीड़ित महिलाओं में एक 27 साल की इजराइली पर्यटक और एक 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका शामिल हैं.

हमलावरों ने मांगे 100 रुपये

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे की है. हमलावरों ने सनापुर झील के पास इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, घटना के वक्त सनापुर झील के पास सब संगीत सुनने को बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने पेट्रोल के बारे में पूछताछ की. जब उन्होंने बताया कि यहां आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है. इसके बाद आरोपियों ने पर्यटकों से 100 रुपये की मांग की.

इसे भी पढ़ें:  बेटी ही निकली चोर: मां ने जमा कर रखे 9 लाख रुपए, बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पूरी घर में ही लगा दी सेंध

जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. बाकियों ने जब इसका विरोध किया तो तीन लड़कों को उन्होंने पास के एक नहर में ढकेल दिया और फिर दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. नहर में फेंके जाने से दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक पर्यटक लापता है. जो शख्स लापता है, उसका नाम बिबाश है. वह ओडिशा का रहने वाला है.

2 मोबाइल और 9500 रुपये लूटकर भागे हमलावर

इनमें एक अमेरिका नागरिक (डेनियल पिटास, 23 साल) भी शामिल और दूसरा महाराष्ट्र (पंकज पाटिल, 42 साल) का रहने वाला है. पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक, जब तीनों व्यक्ति नाव पर बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमलावरों ने किनारे पर खड़ी महिलाओं के साथ बलात्कार किया और पर्यटकों से दो मोबाइल फोन और 9500 रुपये नकद लूटकर भाग गए. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  रेप का आरोपी जेल से जमानत पर निकला और नाबालिग पीड़िता की टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles