Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में घर के कमरे में संदिग्ध हालात में बेड पर बुजुर्ग की लाश मिली, चोरी के साथ हत्या की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में घर के कमरे में संदिग्ध हालात में बेड पर बुजुर्ग की लाश मिली है। कमरे में रखे अलमारी भी खुले मिले हैं। चोरी के साथ हत्या की आशंका जताई जा रही है। गले में चोट के निशान मिले हैं। वारदात चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर की है।

मिली जानकारी अनुसार, बुधवार की रात करीबन 9 बजे चांपा पुलिस को सूचना मिली थी कि घर के कमरे में एक बुजुर्ग छोटे लाल पांडेय (65) का शव बेड पर पड़ा हुआ है। उसके सिर के पास लाल रंग का तार और पैर तरफ लोटा में पानी रखा हुआ था। यह घटना 8.00 से 8.30 बजे के बीच की है।

इसे भी पढ़ें:  सफाईकर्मियों के पैर धोकर मंत्री जी ने मनाया जन्मदिन

खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे बेटा-बहू

परिजनों के मुताबिक छोटे लाल पांडेय अपने परिवार के साथ रहता था। बेटा बहू अपने बच्चों के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। वहीं मृतक की पत्नी डेयरी दुकान पर बैठी थी। रोजाना की तरह छोटे लाल अपनी पत्नी को दुकान से घर लाने के लिए शाम के 7.45 बजे दुकान जाया करता था।

पड़ोसी घर में गया मृत पड़ा बुजुर्ग

इस दौरान बुधवार शाम को तेज बारिश की वजह से वह दुकान अपनी पत्नी को लेने नहीं पहुंचा। उसके बेटे ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि पिता जी फोन नहीं उठा रहे हैं। जाकर बात करा दीजिए। जब पड़ोसी पहुंचा तो देखा की वह बेड पर पड़े थे। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं दे रहे थे। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  नशे में धुत होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, करने लगा स्टंट, देखें वीडियो

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच के दौरान कमरे में रखे अलमारी का दरवाजा खुला मिला था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि अज्ञात चोर घर में चोरी की नीयत से घुसा होगा, जिसने गला दबाकर हत्या की होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles