Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबा

श्रमिकों के लिए सरकार बड़ा ऐलान : 44 हजार श्रमिक परिवारों को मिलेंगे 29 करोड़ रुपये

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रमकल्याण कारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले हफ्ते श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दो दिन तक सभी जिला मुख्यालयों के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा की थी। श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि, सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को मिले। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि जारी करने के निर्देश भी दिए थे। श्रम मंत्री की विशेष पहल पर अलग अलग 6 योजनाओं को लाभ श्रमिकों को मिलने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चिरमिरी में सड़क किनारे बिक रहा मांस: श्री बजरंग सेना ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

महतारी जतन योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार

वहीं महतारी जतन योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत 6210 महिला श्रमिकों के खाते में 20- 20 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु एकमुश्त राशि दी जाती है। स्कूल का नया सत्र शुरू हो चुका है। जिसमें पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को गणवेश, पुस्तक और कॉपी खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत प्रदेश के 14 हजार श्रमिक परिवार को राशि स्वीकृत की गई है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के लिए प्रति बच्चे को 1 हजार और कक्षा 9 से 12वी तक के लिए 2 हजार की सहायता राशि दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:  शहर में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिमा, एमआईसी ने दी मंजूरी

16 हजार आवेदनों पर दी गई स्वीकृति 

इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत कुल 16 हजार आवेदन पर स्वीकृति दी गई है। असंगठित कर्मकार निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर मृत्यु पर 5 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता पर ढाई लाख रुपए दी जाती है। इसके तहत कुल 124 प्रकरण पर राशि की स्वीकृति दी गई है। इन सभी योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति देने के साथ- साथ मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, सभी 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को डीबीटी के माध्यम से राशि जमा करें।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा : बस्तर और कवर्धा से बंग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles