Advertisment
जांजगीर-चांपाAccidentछत्तीसगढ़

जांजगीर में 2 दोस्तों को हाइवा ने कुचला, एक मौत: NH-49 पर हादसा, दूसरे के सिर-पैर पर गंभीर चोट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में NH-49 पर कोयला लोड हाइवा ने बाइक सवार 2 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून बिखर गया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसारग्राम झलमला निवासी दो दोस्त संत दास मानिकपुरी और शिव कुमार कर्ष (25) किसी काम से कोटमीसोनार गांव गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे वापस अपने गांव झलमला जा रहे थे। इस बीच NH-49 ओवर ब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।

युवकों को 40 मीटर तक घसीटते ले गया

इसे भी पढ़ें:  ऑनलाइन काम नहीं करने पर एक्शन : 142 पटवारियों को नोटिस जारी, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि हाइवा दोनों युवकों को 40 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों दोस्त हाइवा के चक्के के नीचे आ गए। मौके पर शिव कुमार कर्ष की मौत हो गई। वहीं संत दास के का पैर बुरी तरह से कुचला गया। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक संत दास को सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हाइवा चालक मौके पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया है, चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  DNA रिपोर्ट में चाचा ही निकला हैवान, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की थी निर्मम हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles