Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट : बिलासपुर-बेमेतरा सहित 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी, आंधी- तूफान के साथ पड़ेंगी बौछारें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कोंडागांव में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भरी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग- अलग स्थानों पर आंधी- तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 2 दिन बाद तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी- तूफान के साथ ओलों की बारिश हुई और कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में मिला नवजात शिशु का शव, ग्रामीणों में आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles