Advertisment
छत्तीसगढ़

मरहीमाता में शराब की अवैध बिक्री : श्रद्धालुओं के भेष में पहुंची पुलिस, 350 लीटर कच्ची महुआ दारू के साथ दो गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोटा। छत्तीसगढ़ के कोटा में मरहीमाता दर्शनीय स्थल पर दर्शनार्थियों के भेष में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई बेलगहना पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भनवारटंक स्थित मरहीमाता स्थल पर कुछ लोग भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बेचकर अवैध रूप से धन कमा रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस टीम बनाकर सिविल यूनिफॉर्म में रेड की गई।

रेड के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी रामचरण मरकाम पिता सुनहार सिंह 52 वर्ष निवासी कलमीटार, थाना रतनपुर के कब्जे से 210 लीटर महुआ शराब और 450 रुपए नगद बरामद हुए। कुल कीमत करीब 42,450 रुपए है। आरोपी बृजेश यादव पिता गोविंद यादव 21 वर्ष निवासी खोगसारा, बेलगहना के पास से 140 लीटर शराब और 320 रुपए नगद मिले। कुल कीमत करीब 28,320 रुपए है। कुल 350 लीटर कच्ची महुआ शराब और 770 रुपए नगद बरामद हुई है। शराब की कुल कीमत 70,770 रुपए आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें:  बस्तर लोकसभा में अब तक 42.57 प्रतिशत हुआ मतदान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles