Advertisment
छत्तीसगढ़

छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई बच्ची, आत्मानंद स्कूल में लापरवाही, परिजनों ने ताला खुलवाकर बच्ची को बाहर निकलवाया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। जिले के आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला, हरणगढ़ में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों और चपरासी की लापरवाही के कारण कक्षा पहली की छात्रा कक्षा में ही बंद रह गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पीवी-8 निवासी गुंजन मंडल रोजाना स्कूल बस से घर लौटती थी। लेकिन सोमवार को जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की और शाम करीब पांच बजे स्कूल पहुंचे। वहां स्कूल भवन के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने पर शिक्षिका और चपरासी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ताला खोलकर बच्ची को बाहर निकाला। छात्रा करीब एक घंटे तक स्कूल में बंद रहीं।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में मानसिक रूप से बीमार शख्स ने की आत्महत्या

जांच की मांग और सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा विभाग से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

नींद में रह गई छात्रा, किसी ने नहीं देखा
बताया गया कि छुट्टी के दौरान बच्ची कक्षा में ही सो गई थी। किसी शिक्षक या चपरासी ने ध्यान नहीं दिया और बिना जांचे कक्षा में ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया गया। प्रधान पाठिका दिक्षिका साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत चपरासी को फोन कर ताला खुलवाया। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। मामले की सूचना पर स्कूल के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और परिजनों से लापरवाही के लिए माफी मांगी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles