Advertisment
छत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024

छत्तीसगढ़ में 179 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट:237 में से 194 कैंडिडेट जमानत नहीं बचा पाए; सबसे ज्यादा BSP के प्रत्याशी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 237 उम्मीदवारों में से 179 उम्मीदवार ‘नोटा’ यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ से ही हार गए। चुनाव लड़ रहे 43 प्रत्याशी ही ‘नोटा’ से ज्यादा वोट ला सके। जबकि 194 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। दिलचस्प बात ये है कि इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी के हैं।

जानकारी के अनुसार, जब भी कोई चुनाव होते हैं तो उसके लिए जमानत राशि तय की जाती है। लोकसभा इलेक्शन लड़ने के लिए 25 हजार रुपए जमा किए गए थे। यह राशि तभी लौटती है, जब कोई प्रत्याशी कुल पड़े वोटों का 1.66 प्रतिशत हासिल कर लेता है। इतने वोट मिलने पर प्रत्याशी की जमानत राशि वापस मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मां के सामने चार साल के बेटे को सौतेले पिता ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में पड़े कुल 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा वोट

प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में कुल 1 करोड़ 50 लाख 23 लाख 639 मतदाताओं ने मतदान किया है। इसमें से बीजेपी को 79 लाख 9 हजार 797 वोट, कांग्रेस को 61 लाख 68 हजार 408, अदर्स को 5 लाख 99 हजार 244, बीएसपी को 1 लाख 74 हजार 910, नोटा को 1 लाख 35 हजार 430,सीपीआई को 35 हजार 850 वोट मिला है।

चौथे नंबर पर रहा ‘नोटा’

छत्तीसगढ़ में में ‘नोटा’ को कुल 1 लाख 35 हजार 430 वोट मिले हैं। इस हिसाब से वह चौथे नंबर पर रहा है। मतदाताओं से मत लेने के मामले में छत्तीसगढ़ में पहले नंबर पर बीजेपी, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे नंबर पर बीएसपी है।

इसे भी पढ़ें:  मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles