Advertisment
दिल्ली

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आई अवैध बांग्लादेशी महिला, 5 आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट भी जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली पुलिस ने 3 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला भी शामिल है. बांग्लादेशी महिला का नाम जोहरा खातून है, जो नाम बदल-बदल कर अवैध रूप से दिल्ली में रह रही थी. बांग्लादेशी महिला, स्वीटी सरकार और ब्यूटी हवलदार के नाम से रहती थी. महिला के पास से दिल्ली पुलिस ने 2 पासपोर्ट, वोट आईडी कार्ड और 5 आधार कार्ड जब्त किया है, आधार कार्ड में में जोहरा खातून का नाम, स्वीटी सरकार, ब्यूटी हवलदार समेत अन्य नाम दर्ज है.

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चला रहे अभियान के दौरान पहाड़गंज इलाके से एक महिला बाग्लादेशी नागरिक को पति और बेटी के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में वोटिंग से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने चिट्ठी लिखकर बताई वजह

सेंट्रल डीसीपी हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी को जांच के दौरान किराए के मकान में रह रही जोहरा खातून और सैयदा अख्तर पर पुलिस को संदेह हुआ. इनका एक नाबालिक बेटा भी था. पूछताछ के दौरान इन्होंने दिल्ली पुलिस को पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड दिखाए. लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आधार कार्ड और वोटर कार्ड फर्जी हैं.

जांच में पता चला है कि फेक वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए किया गया था. पूछताछ में जोहरा खातून ने पुलिस को बताया कि 20 साल पहले वह भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई थी. अक्टूबर 2020 में उसने स्वीटी सरकार के नाम से इंडियन पासपोर्ट भी बनवा लिया था. उसने अपना एड्रेस छतरपुर एनक्लेव दिखाया था. जोहरा ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बनवा लिए थे. वह एक कंपनी में ट्रैवल कंसल्टेंट के तौर पर काम करती थी. जोहरा की बेटी का पासपोर्ट सितंबर 2024 में बना था. जोहरा का वोटर आईडी कार्ड 3 जुलाई, 2020 को बना था

इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान कार्ड के नियमों में बदलाव: एक परिवार में कितने लोग बनवा सकते हैं कार्ड?

जांच के दौरान पुलिस ने जब उनके घर की तलाशी की तो चार पासपोर्ट मिले, जिनमें से दो बांग्लादेश के बने हुए थे. इसके बाद पुलिस ने जोहरा खातून, सैयद अख्तर और उनके बेटे तीनों को हिरासत में ले लिया और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles