Advertisment
अन्य खबरें

पुराना स्मार्टफोन बेचने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहिए… वरना, लेने के देने पड़ सकते हैं!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हैदराबादः तेलंगाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो घूम-घूमकर 2जी, 3जी और 4जी के पुराने फोन खरीदता फिर उनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए करता था. इस गैंग के सदस्य बिहार से आए थे. सेलफोन इकट्ठा करते समय घूम-घूम कर आवाज लगाता, “हम पुराने लोहे के सामान खरीदते हैं, हम टूटे हुए सेलफोन लेते हैं, हम टिफिन बॉक्स देते हैं, हम शरबत पीने के लिए गिलास देते हैं.” यह घटना लोगों के लिए एक चेतावनी है कि वे बिना उचित जांच के अपना पुराना फोन किसी अनजान को न बेचें.

क्या है मामलाः आदिलाबाद जिले में छह लोगों का गिरोह प्याज बेचने वाले बनकर पुराने फोन खरीद रहा था. आदिलाबाद जिले की साइबर क्राइम टीम को शक हुआ कि वे टूटे हुए सेलफोन क्यों खरीद रहे हैं. प्रारंभिक जांच में वे इस नतीजे पर पहुंचे कि ये गिरोह बिहार में होने वाले विभिन्न अपराधों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सोमवार शाम को आदिलाबाद में घूम रहे बिहार के कटिहार जिले के पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया. मुख्य आरोपी फरार है.

इसे भी पढ़ें:  नेपाल बॉर्डर पर सबसे बड़ी बरामदगी, चीन भेजा जा रहा था 1600 किलो इंसानी बाल, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कर रही जांचः पुलिस ने इस गिरोह से 2125 पुराने सेलफोन, 107 सिम कार्ड और 600 मोबाइल बैटरियां बरामद की हैं. एसपी ने क्राइम ब्रांच के सदस्यों डीएसपी हसीबुल्लाह, डीएसपी जीवन रेड्डी, सीआई करुणाकर और चंद्रशेखर के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने चतुराई से आरोपियों को पकड़ा. पुलिस इन अपराधियों के इतिहास खंगाल रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles