Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंबीजापुर

बीजापुर के कोत्तूर गांव में अज्ञात बीमारी से दहशत, इलाज के लिए तेलंगाना भागे लोग, महामारी की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिला के भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय से 36 किमी दूर नेशनल हाईवे पर बसे तारलागुड़ा और कोत्तूर गांव में इन दिनों लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. इस बीमारी में लोगों को बुखार, हाथ और पैर में दर्द की शिकायत हो रही है. इस अज्ञात बीमारी से गांव के दो लोगों की मौत हो गई है. गांव वालों की मानें तो पिछले 15 दिनों से ग्रामीणों को ये समस्या हो रही है. एक-एक कर लोगों को ये बीमारी हो रही है. पहले हाथ-पैर दर्द, उसके बाद तेजी से बुखार लोगों को जकड़ ले रहा है. अब तक करीब 50 से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित है.

इसे भी पढ़ें:  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति : प्राइवेट छात्र भी भरेंगे नियमित जितनी ही फीस, 1600 की जगह अब चुकाएंगे 16 हजार

बीमार लोग इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे हैं, लेकिन कोई खास उपचार नहीं मिल पा रहा है. पिछले पंद्रह दिनों से यह शिकायत है, धीरे-धीरे पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया है. इस अज्ञात बीमारी के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैं. वही ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में भी स्टाफ मरीजों को सहयोग नहीं कर रहे हैं. स्टाफ का मरीजों के प्रति रवैया भी ठीक नही है.

गांव के बुजुर्ग और बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. कई लोग पड़ोसी राज्य तेलंगाना के वारंगल जाकर इलाज करवा रहे है.

इसे भी पढ़ें:  साहित्यकार विनोद शुक्ल नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मंगलवार की शाम रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles