Advertisment
Uncategorized

‘मोदी जीतेगा तो मार डालूंगा, अगर मैं फंस गया तो…’: इस शख्स ने प्रधानमंत्री को दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। इंस्टाग्राम पर रोहित कश्यप नाम की ID से शेयर किए गए वीडियो में शख्स कह रहा है कि यदि पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव में धांधली की और जीत गए तो उन्हें जान से मार दूंगा। उसने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द भी बोले। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हरिभूमि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसने सिर पर टोपी पहन रखी, चेहरे पर दाढ़ी है। वह कहता है कि सलाम वालैकुम दोस्तों.. मेरे हिंदू भाई, मेरे मुसलमान भाई, मेरे हर एक मोमिन भाइयों। अगर इस बार…(गाली) करके मोदी जीतेगा तो कोई न डरना, न कुछ भी बोलना। उसे मार दिया जाएगा। बिलकुल सही बात। अगर वो तीन पांच करके जीता तो उसे मार दिया जाएगा। क्योंकि उसे रहने का अधिकार नहीं है। इससे पहले भी इलेक्शन हुआ तो ये बेईमानी से जीता था। ये मैं कह रहा हूं। हालांकि वह पहले ही हट गया था, लेकिन आप लोगों की वजह से, जीत की वजह से इतने दिन टिक गया। लेकिन अबकी बार नहीं रहेगा। मैं उसे मार दूंगा। अगर में किसी काम मे फंस गया तो तुम लोग मार देना। या तुम्हारे पास हिम्मत नहीं है। अच्छा रखता हूं।

इसे भी पढ़ें:  15 दिनों से तालाब में घूम रहा है नाग, हर रोज देखने उमड़ रहा लोगों का हूजूम, शुरू हुई पूजा-अर्चना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles