Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

विवादित बयान देकर घिरे भूपेश बघेल, पीएम मोदी पर टिप्पणी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में पहली बार अडाणी और अंबानी को लेकर बयान दिया है। उनके बयान नई तूल पकड़ लिया है और विपक्ष के नेता लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री पर अब उम्र का असर दिखने लगा है और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। पूर्व सीएम बघेल ने अपने बयान में आगे कहा कि, पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है कि, देश में कालाधन है। कालाधन टैंपो से आ रहा है तो इसकी जांच हो। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोप को स्वीकार लिया है। अब देखना ये होगा की पूर्व सीएम के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मी कितनी बढ़ती है और भाजपा की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रया आती है।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा : 3 बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, तीन घायल

दरअसल, नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में अंबानी और अदानी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी सभा में कहा, “जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने (राहुल गांधी) अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया।” राहुल गांधी की तरफ़ इशारा करते हुए पीएम मोदी बोले, “मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहज़ादे घोषित करें कि चुनाव में ये अंबानी, अदानी से कितना माल उठाया है। काले धन के कितने बोरे भरकर मारे हैं। आज टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंची है क्या?” चुनावी सभा में पीएम मोदी कहते हैं, “क्या सौदा हुआ है। आपने रातों रात अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया। ज़रूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक अंबानी, अदानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं। मतलब कोई न कोई चोरी का माल, टेंपो भर भरकर आपने पाया है। देश को जवाब देना पड़ेगा।”

इसे भी पढ़ें:  वायनाड में प्रियंका गांधी का स्मृति ईरानी से होगा मुकाबला? बीजेपी दोहराएगी 1999 का इतिहास

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles