Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत:सरगुजा में पिकअप से बचे तो मिनी ट्रक ने कुचला; राहगीर मोबाइल उठाकर भागे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। अंबिकापुर-रायगढ़ मेन रोड पर शुक्रवार को ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे सीतापुर से बाइक सवार युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे-43 पर मंगारी के पास बाइक के सामने जा रही पिकअप अचानक मुड़ गई।

पिकअप से बचे तो ट्रक ने कुचला

पिकअप से बचने के चक्कर में बाइक सवार रॉन्ग साइड पर आ गए। इसी दौरान अंबिकापुर से सीतापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ही गाड़ी रोककर डायल-112 को सूचना दी। सीतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  अभिनेत्री उर्मिला की कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत, एक घायल

तस्वीरों में देखिए भयानक सड़क हादसा

बाइ चला रहा शख्स को ट्रक ने बुरी तरह कुचला, शव के आसपास सड़क पर भी खून के निशान मिले।
बाइ चला रहा शख्स को ट्रक ने बुरी तरह कुचला, शव के आसपास सड़क पर भी खून के निशान मिले।
ट्रक के नीचे बाइक फंसी गई जो करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे तक चली गई
ट्रक के नीचे बाइक फंसी गई जो करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे तक चली गई
टक्कर के बाद तीनों की मौके पर मौत हो गई वहीं ट्रक कुछ दूर आगे जाकर रूकी
टक्कर के बाद तीनों की मौके पर मौत हो गई वहीं ट्रक कुछ दूर आगे जाकर रूकी

बाइक सवार युवक ले भागे मोबाइल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के बाद मौके पर बाइक से पहुंचे दो युवक मृतकों का मोबाइल फोन उठाकर भाग निकले। उन्हें ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की, तब तक बाइक सवार युवक भाग गए। फोन नहीं मिलने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस शिनाख्ती में जुट गई है। वहीं, मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

सरगुजा संभाग में एक और हादसे में युवक को बस ने कुचला, युवक की मौके पर मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles