Advertisment
छत्तीसगढ़

पति ने ली पत्नी की जान: सनकी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। बालोद जिले से हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:  बहुमत होने के बाद भी भाजपा की हार और बागी की जीत, सभापति के चुनाव में भाजपा की किरकिरी

बताया जा रहा है कि, आरोपी पति का नाम केवल साहू है. वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles