Advertisment
Uncategorized

पति और ससुर ने नहाते समय महिला की रील बनाई:थाने पहुंची पत्नी ने कराया मुकदमा, बोली- न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मेरठ : एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति और ससुर मिलकर उसका न्यूड वीडियो बनाते हैं। दोनों ने मिलकर उसकी बाथरूम में नहाते वक्त की रील बनाई। न्यूड वीडियो दिखाकर दहेज की रकम मांगी है। पैसे नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। साथ ही उसके साथ मारपीट की। पति, ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों लोग फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।

पति, ससुर ने मिलकर पीटा
पूरा मामला मेरठ कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी भोला गांव निवासी युवक से हुई थी। पति एक पब्लिक स्कूल में काम करता है। शादी के बाद से ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए पीट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  छेड़छाड़ से तंग महिला ने युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, कई दिनों से कर रहा था परेशान

वीडियो वायरल करने की देते हैं धमकी
पीड़िता ने शिकायत में कहा- मेरे ससुर मुझे मारते हैं। जब मैं नहाने जाती हूं तो छिपकर देखते हैं। इतना ही नहीं ससुर मेरी नहाते हुए वीडियो बनाते हैं। एक दिन मैंने ससुर को वीडियो बनाते देख लिया तो इसकी शिकायत पति से की। तो उसने भी मेरी नहाते हुए की वीडियो दिखाई। पति भी मेरा यौन शोषण करता है और हाथ-पैर बांधकर डंडों से मारता है।

जेठ-जेठानी भी करते हैं पिटाई
पीड़िता ने पुलिस को बताया- पति, ससुर दोनों ने मिलकर मुझे पीटा। कहा- अगर तू दहेज लेकर नहीं आएगी तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। कहते हैं कि तेरी मां ने तुझे दिया ही क्या है। पीड़िता ने शिकायत की है कि मेरे जेठ-जेठानी भी मुझे पीटते हैं, गाली देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  रूस और जापान जैसी महाशक्तियों को पीछे छोड़ भारत बना एशिया का तीसरा शक्तिशाली देश – लोवी इंस्टीट्यूट

13 मार्च 2024 को भी पति, ससुर ने मिलकर मुझे बहुत मारा। पूरा चेहरा, शरीर नीला पड़ गया। पीड़िता ने अपने लिए न्याय मांगा है। वहीं, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles