Advertisment
Uncategorized

यूपी में मोमोज की दुकान पर पड़ा छापा, कमाई जान अधि‍कार‍ियों के भी उड़े होश; करोड़ों में है टर्नओवर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
प्रयागराज। सिविल लाइंस में एक मोमोज के दुकानदार ने दस महीने में बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। पंजीकरण न होने से सरकार को भी लाखों का राजस्व नुकसान हुआ। एसजीएसटी (स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की टीम ने सोमवार को छापा मारकर कर चोरी पकड़ी और दुकानदार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 

एसजीएसटी के एडीशनल कमिश्नर मुक्तिनाथ वर्मा के निर्देश पर एडीशनल कमिश्नर ग्रेड टू राजेश सिंह, ज्वॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह, डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र यादव और वाणिज्य कर अधिकारी अरविंद व राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की। 

इसे भी पढ़ें:  Kolkata Rape-Murder Case: पोस्टमार्टम के बाद बढ़ी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, प्राइवेट पार्ट में मिला 150 mg स्पर्म

टैक्‍स न‍ियमों का पालन नहीं कर रहा था दुकानदार, पांच लाख का जुर्माना

जांच में यह पाया गया कि दुकान ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार कर रही थी, लेकिन कर नियमों का पालन नहीं कर रही थी। ज्वॉइंट कमिश्नर शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदार पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे ही कई अन्य दुकानदारों की भी गोपनीय जांच की जाती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles