Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादासा, 5 की मौत, 7 घायल, खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा देर रात लगभग 1 बजे मसोरा टोल प्लाजा के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

स्कॉर्पियो ट्रक की टक्कर: जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें:  संभागायुक्त ने तहसीलदार अनुज पटेल को किया निलंबित, काम में लापरवाही को लेकर की कार्रवाई

तीन घायलों की हालत गंभीर: 7 घायल में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी तीन घायलों का उपचार कोंडागांव जिला अस्पताल में जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटवाकर यातायात बहाल किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक की असावधानी बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles