
छत्तीसगढ़
भक्ति के दौरान भीषण हादसा, पूजा करते समय दिये से झुलसी महिला, जीवन-मौत के बीच संघर्ष
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खाड़ा गाँव में भक्ति के दौरान एक हृदय विदारक दुर्घटना घटित हुई है, जहाँ पूजा-अर्चना कर रही एक महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, महिला घर में नियमित पूजा कर रही थी, तभी अचानक दीये की जलती हुई लौ ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग भड़क उठी और जब तक आस-पास के लोग या परिजन कुछ समझ पाते, महिला काफी हद तक आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थी।
आनन-फानन में परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसी हुई अवस्था में महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उसे उचित उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।



