Advertisment
Uncategorized

पब्लिक को दिवाली पर जोरदार झटका, 62 रुपये महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नवंबर महीना शुरू होते ही आम जनता को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं. आज भी 1 नवंबर 2024 को इनके दाम अपडेट किए गए. नए अपडेट के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

इसका मतलब है कि कमर्शियल सिलेंडर के दामों का असर आम जनता पर भी पड़ सकता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

अब क्या हैं नए रेट

आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट-

  • दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1802 रुपये का हो गया है. अक्टूबर में इसकी कीमत 1740 रुपये थी.
  • कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर 1850.50 रुपये से बढ़कर 1911.50 रुपये का हो गया है.
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1754 रुपये में मिलेगा. जबकि, पिछले महीने इसकी कीमत 1692.50 रुपये थी. चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1903 रुपये से बढ़कर 1964 रुपये हो गई.
इसे भी पढ़ें:  ‘जाकिर नाइक को इंडिया में छोड़ दो, आधा भारत मुसलमान हो जाएगा…’, धर्म गुरु मुफ्ती तारिक मसूद के विवादित बोल

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

तेल विपणन कंपनियों ने इस महीने भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. इनकी कीमतों में आखिरी बार अगस्त 2023 में बदलाव किया गया था. तब से सभी शहरों में इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली ₹803, कोलकाता ₹829, मुंबई ₹802.50, चेन्नई ₹818.50.

हालांकि, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू सिलेंडर की कीमत पर 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है. इसका मतलब है कि यह सिलेंडर उन्हें 603 रुपये का पड़ता है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles