
छत्तीसगढ़
बस्तर में भारी बारिश : नदी-नाले उफान पर, सड़क के ऊपर दो फीट बह रहा पानी, नेशनल हाईवे बंद
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में मानसन सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर में रात से तेज बारिश हो रही है। बाढ़ के चलते जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद हो गया है। झीरम नाला उफान पर चल रहा है। सड़क से करीब 2 फीट ऊपर पानी बहने से आवाजाही ठप हो गई है.



