Advertisment
छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के मां ,बाप ,बेटा तीन सदस्यों की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है और ग्रामीणों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल से सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया गया है।

पाटन खास थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि, बीती रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार का गांव से 1 किलोमीटर दूर कोठार बाड़ी है जहां घर का मुखिया सुरतराम बोगा उम्र 62 वर्ष सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच बिजली करट मे चिपका गया। जिसके बाद पुत्र रूपलाल बोगा 27 वर्ष अपने पिता को बचाने बिजली प्रवाह के आगोश में आ गया।
पुत्र और पति के घर वापस नहीं लौटने के बाद माता भागबती बाई 58 साल वहां पहुंची। इस दौरान महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह पिता, बेटा और मां की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पाटन पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चांपा: नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए गहरी वेदना और चिंता का विषय बन गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles