Advertisment
राज्य एवं शहर

गुजरात में बारिश व बाढ़ से भारी तबाही अब तक 29 लोगों की मौत, 11 जिलों में फिर रेड अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Gujarat Flood: गुजरात में भारी बारिश से हाहाकर मच गया है। 18 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं। कई शहरों में मकान की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। अब तक 28 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिले कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर हैं। लोगों को बड़े पैमाने पर सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

भारी बारिश से कई नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही पर बड़े पैमाने पर असर हुआ है। कुछ इलाकों से संपर्क कट गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में हालात और भी बदतर होने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा विधायकों ने सदन में उठाया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बने हुए अधूरे सड़कों का मुद्दा

बाढ़ से प्रभावित 41,678 लोग हुए निकाले गए
गुजरात में मानसून की शुरुआत से अब तक कुल 41,678 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वडोदरा से 10,218, नवसारी से 9,500 और सूरत से 3,859 लोगों को बचाया गया है। मोरबी की मच्छू नदी के पानी से मालिया में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राज्य सरकार और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन  (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। अभी भी लोगों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन रहा है। इसके चलते दिल्ली, बिहार, यूपी, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी (Heavy Rain Alert) किया गया है। सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर और द्वारका जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  IAS अफसर ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई, वकीलों से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति
अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा समेत कई शहरों में बाढ़ (Flood Situation) जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है और जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई इलाकों में पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। रिहायशी इलाकों में कमर से ज्यादा पानी भर गया है। कई लोग मकान के निचले मंजिल को छोड़कर ऊपर वाले फ्लोर में शिफ्ट हो गए हैं।

पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात
गुजरात में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) से फोन पर बात की। उन्होंने राज्य को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य में NDRF, SDRF और सेना की टीमों को तैनात किया गया है। कई जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। बोट की और हेलिकॉप्टर की मदद से  को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  देवर ने भाभी को थिनर डालकर जलाया, आग लगते ही देवर से लिपट गई भाभी, दोनों की मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles