Advertisment
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में दिल दहलाने वाली घटना: सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां के बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव में एक घर में रखी गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला, पुरुष और बच्ची शामिल हैं। घर के अंदर तीनों की अधजली लाश मिली है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 9:00 ग्राम भंवरमरा में किराना व्यवसाय करने वाले भागवत सिन्हा, उनकी पत्नी तामेश्वरी सिन्हा एवं लगभग ढाई वर्षीया पुत्री भाव्या सिन्हा की जली हुई लाश उनके घर के भीतर कमरे में मिली है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। इस दौरान घटना संदेहास्पद प्रतीत होने से दुर्ग से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, वहीं डॉग एस्कॉर्ट की मदद से आसपास छानबीन की गई।

इसे भी पढ़ें:  48 घंटे हीट वेव : टूटेगा रिकॉर्ड, जून के पहले हफ्ते में बौछारों से ही मिलेगी राहत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि, भंवरमरा गांव में तीन लोगों की जली हुई लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी और उनकी बच्ची का शव घर के कमरे में जली व्यवस्था में मिला है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट, साइबर टीम और डॉग एस्कॉर्ट की मदद से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी स्पष्ट कुछ भी बता पाना संभव नहीं है।

पति-पत्नी और बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामला आत्महत्या का है, हादसा है या फिर किसी व्यक्ति के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। इन सभी दिशाओं पर पुलिस अपनी जांच कर रही है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों के अनुसार मामला संदेह के दायरे में है। कमरे में आग गैस के रिसाव से लगी होना प्रतीत हो रहा है। लेकिन गैस सिलेंडर कमरे के बाहर ही मिला है। इस गैस सिलेंडर को किचन से गैस स्टोव से अलग कर कमरे तक ले जाया गया है। जिससे मामला किसी हादसे का नही लग रहा है। बहरहाल पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया है। वहीं सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए अपनी जांच कर रही।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर : जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बैक डेट में रजिस्टर में खाली जगह छोड़कर आत्मानंद स्कूल की भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का प्रयास

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles