Advertisment
छत्तीसगढ़

दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रही तीन साल की बच्ची को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। नगरी ब्लाक के रिसगाव आमाबहार में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रात करीब 11 बजे एक हाथी ने घर में सो रही तीन साल की बच्ची को पकड़ लिया और उसे बाहर ले जाकर पटक-पटककर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कमार परिवार के सदस्य रात को अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक हाथी घर में घुस आया। उसने बच्ची को उठाकर बाहर फेंक दिया और उसकी जान ले ली।

इस भयानक हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है और लोग भय के साए में जी रहे हैं। यह घटना नगरी ब्लाक के टायगर रिजर्व के पास स्थित रिसगाव आमाबहार गांव की है, जो जंगल के नजदीक स्थित है। जंगल से हाथियों का आना-जाना यहां आम बात है, लेकिन इस प्रकार की हिंसक घटनाएं पहले नहीं घटी थीं। इस दर्दनाक घटना ने गांववालों को भयभीत कर दिया है और अब ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आत्मसमर्पित नक्सलियों का भावनात्मक पत्र, साथियों से कहा, “फालतू मत मरो, मुख्यधारा में लौट आओ”

स्थानीय वन विभाग और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles