Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरहाईकोर्ट

समर वेकेशन के बाद सोमवार से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, रोस्टर किया गया जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। समर वेकेशन खत्म होने के बाद अब हाईकोर्ट में 10 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी. समर वेकेशन के बाद सुनवाई के लिए रोस्टर भी जारी किया गया. हाईकोर्ट में तीन डीविजन और 15 सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी, इनमें चार स्पेशल बेंच हैं.

हाई कोर्ट लगातार चार सप्ताह तक अवकाश रहा. मई के तीसरे सप्ताह से समर वेकेशन शुरू हो गया था. इस दौरान हर सप्ताह अलग से वेकेशन जजों को अलग-अलग बेंच के तौर पर निर्धारित किया गया था. सोमवार और शुक्रवार को वेकेशन बेंच में जरूरी मामलों की सुनवाई की जाती थी.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी: जयपुर से साथ घूमकर कर आए दोस्त ने ट्रेन से उतरते ही किया हमला

चीफ जस्टिस के निर्देश पर इस बार सिंगल बेंच के अलावा डीविजन बेंच की व्यवस्था भी अवकाश में रखी गई थी. जरूरी मामलों के अनुसार उन्हें अलग-अलग बेंचों में सुनवाई के लिए निर्धारित किया जाता रहा. वेकेशन में भी कुछ महत्वपूर्ण मामलों में हाईकोर्ट ने निर्णय दिया जाता रहा.

हाईकोर्ट में सोमवार से शुरू हो रहे नियमित कामकाज शुरू हो रहा है. अबकी बार चीफ जस्टिस की फर्स्ट डीविजन बेंच समेत कुल तीन डीविजन बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू की जा रही है. इसके अलावा 15 सिंगल बेंचों में भी सुनवाई होगी. इनमें से पहली स्पेशल बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सुनवाई करेंगे, उनके अलावा तीन और स्पेशल बेंच भी रखी गई है.

इसे भी पढ़ें:  सरपंच ने महिला से की सेक्स की डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles