Advertisment
छत्तीसगढ़

गणेश पंडालों लिए गाइडलाइन जारी: CCTV कैमरा होगा अनिवार्य, रात दस बजे तक ही बजेंगे लाउडस्पीकर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आगामी गणेश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शहर में त्यौहार शांति, अनुशासन और सुरक्षित माहौल से संपन्न हो। इसके लिए प्रशासन ने समितियों को कई नियमों का पालन करने के आदेश दिए हैं।

जारी की गई गाईडलाइन कुछ इस प्रकार है-

सड़क पर पंडाल लगाने से पहले समिति को प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) पर पूरी तरह रोक रहेगा।
हर पंडाल में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य है।
समितियां स्वयंसेवक तैनात करेंगी और रात में विशेष निगरानी रखनी पड़ेगी।

NGT के निर्देशों के तहत आदेश जारी
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर एडिशनल कलेक्टर उमाशंकर बंदे और एडिशनल एसपी लखन पटले ने समितियों की साथ बैठक की है। उन्होंने सभी आयोजन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों के तहत आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की दो गाड़ियां टकराई, गाय को बचाने के दौरान हादसा

जानिए स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे भगवन गणेश के जन्मोत्सव के रूप में 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भक्तजन गणपति बप्पा को अपने घर और पंडालों में विराजित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त को दोपहर 03:44 बजे समाप्त होगी। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सराफा व्यापारी की हत्या का खुलासा : ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर जघन्य अपराध को दिया अंजाम

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश जी की स्थापना के लिए मध्याह्न काल सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि, भगवान गणेश का जन्म इसी समय हुआ था। 27 अगस्त 2025 को गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles