Advertisment
छत्तीसगढ़

मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का वार: भूपेश बोले- 14 मंत्री बनाने की अनुमति कब ली गई, सार्वजनिक करें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को साय कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल हुए। वहीं अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी पारा चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 14 मंत्रियों की नियुक्ति को अवैधानिक बताया है। साथ ही भाजपा पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवसर नहीं देने का भी आरोप लगाया है।

भूपेश बघेल ने कहा- केंद्र सरकार से अब अनुमति ली गई है यह सार्वजानिक होना चाहिए। अगर अनुमति नहीं मिली होगी तो मंत्रियों की नियुक्ति अवैधानिक है। बघेल ने आगे कहा- हमारी सरकार में भी 14 मंत्रियों की अनुमति मांगी गई थी, विधानसभा से शासकीय संकल्प भी पारित किया गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी थी अब अनुमति दे दी।

इसे भी पढ़ें:  ट्यूशन टीचर ने स्टूडेंट के साथ किया घिनौना काम, FIR दर्ज

वरिष्ठ विधायकों नहीं मिला अवसर – बघेल
पूर्व सीएम बघेल ने कहा- हम तो 15 नहीं 20% मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखे थे। सवाल यह है कि अनुमति कब ली गई यह बताया जाए। आगे उन्होंने कहा- मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठ विधायकों को अवसर नहीं दिया गया है। थोड़ा भी आत्मसम्मान हो तो सारे नेता आगे बढ़ें, पार्टी के भीतर और पार्टी के बाहर लड़ाई लड़ें। आगे उन्होंने कहा- आत्मसम्मान से बड़ी कोई चीज नहीं होती है।

सियासी सौदेबाजी के चलते बनाये गए मंत्री – दीपक बैज
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। कहा- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अंतर्कलह चरम पर है। तीनों नए मंत्री मुख्यमंत्री की पसंद के नहीं हैं। अडाणी, संघ, सियासी सौदेबाजी की वजह से तीन मंत्री बने हैं,अब तक 13 मंत्री होते थे, एक और अतिरिक्त मंत्री बना दिए हैं। फिर भी कई सीनियर विधायक मंत्री नहीं बन पाए। वरिष्ठता, अनुभव और सभी चीजों को दरकिनार किया गया है। वरिष्ठ नेताओं का सूट कहीं खराब न हो जाए।

इसे भी पढ़ें:  विधानसभा के लिए आरक्षित जमीन पर कर लिया कब्जा : प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जाधारियों के मंसूबे पर फेरा पानी

बीजेपी के पास उपयुक्त नेता नहीं
शपथग्रहण से BJP के वरिष्ठ विधायकों ने बनाई दूरी मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसा है। बैज ने कहा- 5- 6 बार चुनाव जीते उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की घोर अपेक्षा हुई है। अंतर्कलह मंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले शुरू हो गई। कांग्रेस से बीजेपी में गए 2 नेताओं को मंत्री बनाने पर दीपक बैज ने कहा- अच्छा है भागते भूत की लंगोटी सही। बीजेपी नेताओं में जो उपयुक्त हैं वे कांग्रेस से गए लोग हैं। मतलब बीजेपी के नेता उपयुक्त नहीं हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles