
शहर में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिमा, एमआईसी ने दी मंजूरी
भिलाई। महापौर धीरज बाकलीवाल के मेयर इन काउंसिंल की बैठक मंगलवार को डाटा सेंटर में हुई। बैठक में शहर में पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत नेता डॉ. मनमोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया गया। इसके लिए जल्द जगह चिन्हित कर प्रतिमा निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बैठक में क्रांतिकारी सुखदेव राज की भी प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। मेयर इन काउंसिल की बैठक मेयर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कमिश्नर सुमित अग्रवाल, सभापति राजेश यादव भी मौजूद रहे।
पूर्व अध्यक्ष तिवारी के नाम होगी सड़क
बैठक में नगर पालिका के दौर में अध्यक्ष रहे दिवंगत प्रहलाद कुमार तिवारी के नाम पर सड़क का नामकरण करने को मंजूरी दी गई। गया नगर वार्ड क्रमांक तीन में स्थित खेल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट बनाने, शिक्षक नगर में पानी टंकी निर्माण पर सहमति बनी। 15वें वित्त मद से कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।



