Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

युवती ने खुदकुशी करने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग

स्थानीय मछुआरों ने बचाई जान; दूसरी घटना में उम्दा तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले की शिवनाथ नदी में कूद कर 25 वर्षीय युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की। युवती को नदी में डूबता देख स्थानीय मछुआरों ने नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। युवती ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल पुलगांव थाना अंतर्गत शिवनाथ नदी घाट पर दो ब्रिज बने हैं। मंगलवार शाम एक युवती पुराने पुल पर पहुंची और नदी में कूद गई। इस दौरान विद्युत नगर दुर्ग के रहने वाले शरद उइके और सुभाष नगर कसारीडीह निवासी प्रवीण साहू अंजोरा से दुर्ग की ओर आ रहे थे। उन्होंने युवती को डूबता देखा, तो तुरंत अपनी बाइक रोकी और शोर मचाकर बाकी लोगों को भी बुलाया।

दूसरी घटना में भिलाई तीन थाना क्षेत्र में शख्स ने की खुदकुशी। तालाब में डीप डाइविंग कर शव को खोजती एसडीआरएफ की टीम।
दूसरी घटना में भिलाई तीन थाना क्षेत्र में शख्स ने की खुदकुशी। तालाब में डीप डाइविंग कर शव को खोजती एसडीआरएफ की टीम।

युवकों का शोर सुनकर नदी के पास रहने वाले मछुआरे प्रभु निषाद और बंशीलाल ढीमर दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक युवती नदी में डूब रही है। उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाई और डूबती हुई लड़की को बचा लिया। मछुआरों ने युवती को नदी से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पुलगांव थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट DGM के घर आग लगी..पिता की जिंदा जलकर मौत, एक दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

परिजनों के समझाने के बाद युवती पहुंची घर

युवती दुर्ग के केलाबाड़ी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस की सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे, तो लड़की उनके साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद उन्होंने उसे काफी समझाया। पुलिस ने भी लड़की को समझाया। इसके बाद वो अपने परिजनों के साथ घर वापस लौटी। युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे जानने के लिए पुलिस युवती से पूछताछ करेगी।

देवाशीष बनर्जी का शव उम्दा तालाब से बाहर निकाला गया।
देवाशीष बनर्जी का शव उम्दा तालाब से बाहर निकाला गया।

तालाब में डूबने से एक की मौत

दूसरी घटना दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र की है। यहां विट्ठलपुरम उम्दा भिलाई 3 निवासी देवाशीष बनर्जी (56) की उम्दा स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर दुर्ग एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। टीम के जवानों ने बोट के जरिए कई घंटों तक बॉडी को खोजा।

इसे भी पढ़ें:  13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग दोस्त ने अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम

इस दौरान राजकुमार यादव और आशीष सिन्हा ने डीप डाइविंग कर शव को ढूंढा और तालाब से बाहर निकाला। भिलाई 3 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles