Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी, इस्कॉन मंदिर में की पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडाणी महाकुंभ पहुंच गए हैं। उनके आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़े हनुमानजी मंदिर के आस-पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। महाकुंभ पहुंचे गौतम अडाणी ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। इस्कॉन शिविर में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गौतम अडानी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी भी मौजूद है।

श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहे गौतम अडानी

महाकुंभ में उद्योगपति गौतम अडानी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहे है। श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स गौतम अडानी की जमकर तारीफ कर रहे है और उन्हें सच्चा सनातनी बता रहे है। प्रसाद बांटने के बाद गौतम अडाणी बड़े हनुमान जी के मंदिर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि महाकुंभ का आज 9वां दिन है। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक 27.41 लाख लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगा ली है।

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अनोखा संगम, 15 तस्वीरों में देखें आखिरी अमृत स्नान

इस्कॉन के साथ अदाणी ग्रुप का महाप्रसाद सेवा

बता दें कि अदाणी ग्रुप ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला लिया है। महाप्रसाद सेवा महाकुंभ खत्म होने तक उपलब्ध रहेगी।अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है,जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है। यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन इंडिया के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा शुरू कर रहे हैं। इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हजारों गाड़ियां, लाखों लोग… यूपी में लॉकडाउन जैसे हालात! कैसे होगा इस समस्या का समाधान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles