Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

झारखंड में गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा विधानसभा चुनाव, वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर कराए हस्ताक्षर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गैंगस्टर अमन साव बरखा विधानसभा सीट से लड़ेगा. झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर साव का हस्ताक्षर कराए हैं. अमन साव को झारखंड हाईकोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन भी लगाया गया है. इसकी पुष्टि बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने की है.

बता दें कि अमन साव झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है और वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें:  ढलाई के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से 13 मजदूर घायल:बाफना गोल्फ क्लब के पोर्च की हो रही थी ढलाई, कमजोर सेंटरिंग से हुआ हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles