Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़

सावधान! ‘तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल’

एक दिन में सैकड़ों लोगों के पास आया अननोन नंबर से व्हाट्सएप मैसेज, कईयों के फोन हैक

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ के बस्तर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक ही दिन में सैकड़ों लोगों के व्हाट्सएप पर अननोन नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि ‘तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो’।इस मैसेज के बाद कई लोगों ने APK फाइल डाउनलोड की और उनका फोन हैक हो गया। दरअसल, व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के सारे सदस्यों के पास एक दिन पहले एक साथ एक ही नंबर से मैसेज आया। जिसमें वीडियो के बारे में लिखा हुआ था। जब लोगों ने इस बारे में एक-दूसरे से बातचीत की, तो पता चला कि ये मैसेज बहुत से लोगों के पास गया है। इस मामले की मौखिक शिकायत पुलिस से भी की गई है। दंतेवाड़ा और जगदलपुर के कुछ युवकों ने बताया कि वे फोन पर कोई भी ऐप खोल रहे हैं, तो फोन हैंग हो रहा है। फोन काफी धीरे चल रहा है। अब डर है कि कहीं फोन हैक तो नहीं हो गया। अगर ऐसा हुआ, तो पर्सनल डाटा लीक हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles