Advertisment
छत्तीसगढ़

चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपियों में अमन विसरिया, रियाज अटारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े शामिल हैं।

बता दें कि, तथाकथित पत्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झूठी खबर छापने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे। यही नहीं, ये लोग स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव कार्यालय से बात करने का दावा कर महिला की आवाज में अधिकारियों से फोन पर संवाद करते थे। बातचीत के दौरान वे अधिकारियों को निलंबन, सेवा समाप्ति और ट्रांसफर की धमकी देकर रकम देने का दबाव बनाते थे।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये

स्वास्थ्य अधिकारियों से लाखों रुपये की कर चुके हैं वसूली

फर्जी पत्रकार अब तक दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के कुछ पीड़ित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles