Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में लगी आग

एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा, फर्नीचर और अहम दस्तावेज जलकर खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की घटना हुई। आग लगने के कारण डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में रखे फर्नीचर और अहम दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

दरअसल, सोमवार सुबह 10:30 पर अधिकारी-कर्मचारी कलेक्ट्रेट ऑफिस में काम करने पहुंचे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर की चेंबर में धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद दस्तावेज में पहले आग लगी उसके बाद आसपास सामानों में धीरे-धीरे आग बढ़ती गई।

अधिकारी-कर्मचारी अपने दफ्तर से निकले बाहर

इसे भी पढ़ें:  पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर हुई चोरी, 15 किलो की हाथी मूर्ति ले उड़े चोर

इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दफ्तर से बाहर निकलने लगे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को आग की सूचना देने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

कलेक्ट्रेट के वित्तीय शाखा में भी लगी थी आग

बता दें कि कुछ साल पहले कलेक्ट्रेट के ही वित्तीय शाखा में आग लगने की घटना सामने आई थी, जहां ऑफिस में रखे सारे दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। वहीं आग लगने की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को भी दी गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles