Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ के ‘मुरारी द किचन’ में लगी आग, सिलेंडर फटने से बगल की दुकान भी हुई खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर रोड स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ में देर रात अचानक आग लग गई. भीषण तपीश होटल में रखे तीन सिलेंडरों के फटने से आग बगल के दुकान तक फैल गई. अफरा-तफरी के बीच सुबह फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

‘मुरारी द किचन’ में आग लगने से गैस सिलेंडर के फटने से आस-पास भी आग फैल गया, जिससे होटल से सटी दुकान एनएस डेकोर भी जलकर खाक हो गई. आगजनी से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया गया है. गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें:  जिले में डबल मर्डर के बाद मची सनसनी, दो संदिग्धों को लिया गया हिरासत में, पूछताछ जारी

सूचना पर मौके पर पहुंचे आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस दौरान सिटी कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद रही.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles