Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़भिलाई स्टील प्लांट

BSP के रफिंग प्लेट मिल में लगी आग, 2-3 दिनों तक प्रोडक्शन रहेगा प्रभावित

टाई रॉड टूटने के बाद लीक हुआ था हाइड्रोलिक ऑयल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

षेत्रफल के हिसाब से एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) में गुरुवार को भीषण आग लग गई। भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड में आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसपी के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम आग लगी। दरअसल बीएसपी के प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड का टाई रॉड टूट गया था। जिसके बाद हाइड्रोलिक ऑयल लीक होने की वजह से वहां आग लग गई। आग ने उस पूरे एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। दो दिन पहले ही सी राउंड में ये मामला सामने आया था, जिसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन ने लापरवाही बरती। इसी वजह से ये हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  एक स्कूल के सभी शिक्षक एकसाथ निलंबित, जानिए क्या है मामला

हादसे में केबल मोटर और हाइड्रोलिक पाइप भी जलकर खाक हो चुके हैं। राहत की बात ये रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से रफिंग प्लेट मिल में प्रोडक्शन 2-3 दिन तक प्रभावित होने की आशंका है।

बीएसपी ने कहा- दो दिन में दूर कर लेंगे दिक्कत

भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग की ओर से बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड में टाई रॉड टूटने से ब्रेकडाउन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हाइड्रोलिक ऑयल लीक होकर प्लेट पर गिरा, जिससे आग लग गई। संयंत्र के अग्निशमन विभाग ने आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया।

इसे भी पढ़ें:  बदमाश ने गर्भवती गाय के पेट में घुसाया चाकू, आरोपी फरार...

टाई रॉड रिपेयर करने के लिए मिल फिलहाल बंद कर दिया गया है। रिपेयरिंग में लगभग 5 से 6 शिफ्ट लगने का अनुमान है। आपको बता दें कि बीएसपी में एक दिन में तीन शिफ्ट में काम होता है। इस तरह रिपेयरिंग में बीएसपी के 6 शिफ्ट लगने की बात से ये जाहिर होता है कि यहां दो दिनों तक काम प्रभावित रहेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles