Advertisment
ACB की रेडछत्तीसगढ़रायपुर

ढेबर भाइयों के घर ACB-EOW की रेड

अनवर, अख्तर और जुनैद ढेबर के घर दबिश; 16 अधिकारी कर रहे जांच

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में अख्तर ढेबर, अनवर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर EOW-ACB ने छापा मारा है। सुबह 6 बजे से 16 अधिकारी दबिश देकर जांच में जुटे हैं। शराब घोटाला मामले में कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

गुरुवार को भी EOW की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबियों के यहां रायपुर, बिलासपुर समेत 21 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान टीम ने 19 लाख कैश, करोड़ों के गहने, लैपटॉप, पेन ड्राइव और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे। वहीं बिहार से CSMCL के पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया।

अरविंद के साथ अरुणपति त्रिपाठी कोर्ट में पेश

इसे भी पढ़ें:  नवोदय विद्यालय के बच्चे पीलिया के साथ डेंगू के हुए शिकार, पालकों ने स्कूल में मचाया जमकर हंगामा

छापामार कार्रवाई के बीच शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद के साथ अरूणपति त्रिपाठी को EOW ने आज कोर्ट में पेश किया है। शराब घोटाला मामले में 4 अप्रैल को ACB-EOW ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया था, जिनकी दूसरी बार रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई है। सूत्रों से खबर है कि इन तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद के साथ अरूणपति त्रिपाठी को EOW ने आज कोर्ट में पेश किया है।
शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद के साथ अरूणपति त्रिपाठी को EOW ने आज कोर्ट में पेश किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles